Sanjay Leela Bhansali के स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाह, टीम ने बताया सच
Sandesh Wahak Digital Desk: बीते दिन 24 फरवरी को बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का जन्मदिन था। इसी दिन अचानक यह खबर फैल गई कि उन्हें हार्ट अटैक आया है और उन्हें तुरंत कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया। हालांकि अब उनकी टीम ने इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है।
टीम ने कहा पूरी तरह स्वस्थ हैं भंसाली
वहीं 24 फरवरी 1963 को जन्मे संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) इस साल अपना 63वां जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी टीम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह झूठी हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। टीम के अनुसार भंसाली बिल्कुल स्वस्थ हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर फैल रही बातें निराधार हैं।
भव्य फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं भंसाली
दरअसल संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) मुख्य रूप से अपनी भव्य और ऐतिहासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, देवदास और बाजीराव मस्तानी जैसी कई चर्चित फिल्में दी हैं। हाल ही में वह हीरामंडी नाम की वेब सीरीज लेकर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। उनकी फिल्मों के भव्य सेट और शानदार प्रस्तुति हमेशा चर्चा का विषय बनते हैं और दर्शक उनकी नई परियोजनाओं का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
लव एंड वॉर की तैयारियों में जुटे हैं भंसाली
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की तैयारियों में लगे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है। इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाहों को टीम ने सिरे से खारिज कर दिया है और साफ किया है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
Also Read: हॉलीवुड स्टार Martin Short की बेटी कैथरीन शॉर्ट ने की आत्महत्या

