किराए की प्रॉपर्टी से लाखों कमाते हैं बॉलीवुड सितारे, अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक शामिल

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ-साथ रियल एस्टेट भी सितारों की कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है।

कई बड़े सेलेब्स के पास एक से ज्यादा प्रॉपर्टी हैं, जिन्हें वे किराए पर देकर हर महीने लाखों रुपये की आमदनी कर रहे हैं।

इस लिस्ट में महानायक से लेकर सुपरस्टार और चर्चित एक्टर्स के नाम शामिल हैं।

अमिताभ बच्चन

Bollywood Stars Renting Properties

अमिताभ बच्चन ने मुंबई में अपने दो बंगले ‘अम्मू’ और ‘वत्स’ के ग्राउंड फ्लोर को किराए पर दिया हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रॉपर्टीज से उन्हें करीब 18.9 लाख रुपये प्रति माह की कमाई होती है।

सलमान खान

Bollywood Stars Renting Properties

सलमान खान ने बांद्रा वेस्ट स्थित शिव आस्थान हाइट्स में अपने एक अपार्टमेंट को किराए पर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस फ्लैट से उन्हें 95 हजार रुपये प्रति माह का रेंट मिलता है।

सैफ अली खान

Bollywood Stars Renting Properties

नवाब सैफ अली खान ने भी मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपना अपार्टमेंट ‘गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ को किराए पर दिया हुआ है।

इस प्रॉपर्टी से उन्हें 3.5 लाख रुपये महीने की आमदनी होती है।

जॉन अब्राहम

Bollywood Stars Renting Properties

जॉन अब्राहम का बांद्रा स्थित एक अपार्टमेंट किराए पर है, जिससे उन्हें हर महीने करीब 7.5 लाख रुपये का रेंट मिलता है।

रणबीर कपूर

Bollywood Stars Renting Properties

रणबीर कपूर के पास मुंबई के साथ-साथ पुणे में भी प्रॉपर्टी है। पुणे के ट्रंप टावर में मौजूद उनका फ्लैट किराए पर है, जिससे उन्हें करीब 4 लाख रुपये प्रति माह मिलते हैं।

करिश्मा कपूर

Bollywood Stars Renting Properties

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी बांद्रा स्थित अपने एक आलीशान अपार्टमेंट को किराए पर दिया हुआ है।

इस फ्लैट से उन्हें 5.51 लाख रुपये महीने की कमाई होती है।

काजोल और अजय देवगन

Bollywood Stars Renting Properties

काजोल और अजय देवगन ने गोवा में एक विला किराए पर दे रखा है। इसके अलावा गोरेगांव में मौजूद उनके ऑफिस स्पेस से भी दोनों को हर महीने लाखों रुपये की आमदनी होती है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड सितारे सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि स्मार्ट रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट के जरिए भी मोटी कमाई कर रहे हैं।

किराए की ये प्रॉपर्टीज उनकी स्थायी और सुरक्षित आय का बड़ा स्रोत बन चुकी हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.