Lucknow News: मौलाना को फांसी दो, CM योगी की मां पर विवादित टिप्पड़ी को लेकर लगे पोस्टर

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद गहराता जा रहा है। इस बयान के सामने आने के बाद शहर में विरोध और नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब राजधानी के हजरतगंज इलाके में इस मुद्दे को लेकर होर्डिंग लगाए गए। इन होर्डिंग्स में मौलाना अब्दुल्ला सलीम को अटल चौक पर फांसी देने की बात लिखी गई है, जिससे यह विवाद और अधिक चर्चा में आ गया है।

वायरल बयान से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस कथित बयान में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। वीडियो और बयान सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखने को मिली।

कई लोगों और संगठनों ने इस बयान को मुख्यमंत्री की मां का अपमान बताते हुए इसकी निंदा की और इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसी के बाद इस मुद्दे ने सोशल मीडिया से निकलकर सड़कों तक विरोध का रूप ले लिया।

लखनऊ में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन

दरअसल इस बयान के बाद राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। 7 मार्च को शहर में युवाओं ने इस बयान के विरोध में प्रदर्शन किया और अटल चौराहा पर एकत्र होकर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने उनका पुतला भी फूंका और प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री की मां को लेकर की गई कथित टिप्पणी अपमानजनक है और इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

हजरतगंज में लगे विरोध के पोस्टर और होर्डिंग

वहीं विवाद के बढ़ने के साथ ही राजधानी के हजरतगंज इलाके में कई स्थानों पर विरोध स्वरूप पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए। इन होर्डिंग्स में लिखा गया कि “योगी जी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदू समाज”।

इसके साथ ही कुछ पोस्टरों में यह भी लिखा गया कि, मौलाना को अटल चौक पर फांसी दी जाए। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद शहर में यह मामला और चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक इस पर बहस जारी है।

 

Also Read: T20 World Cup Final: भारत या न्यूजीलैंड किसे मिलेगा फायदा? फाइनल से पहले अहमदाबाद की पिच को लेकर बड़ा खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.