IPL 2026 Full Schedule जारी, 12 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले, 28 मार्च से होगा आगाज
Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का इंतजार खत्म हो गया है। BCCI ने आईपीएल के 19वें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी। पहले 20 मैचों के कार्यक्रम के बाद अब शेष 50 लीग मुकाबलों का भी ऐलान कर दिया गया है।
इस सीजन के मैच देश के 12 शहरों—बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़—में खेले जाएंगे। खास बात यह है कि ऊर्जा और ईंधन संकट की आशंकाओं के बावजूद टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।

IPL 2026 शेड्यूल की प्रमुख बातें
- कुल 8 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे
- डबल हेडर में पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच 7:30 बजे शुरू होगा
- पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैच धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में खेलेगी
- राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार घरेलू मुकाबले खेलेगी
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कुछ घरेलू मैच रायपुर में भी होंगे
- प्लेऑफ और फाइनल की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा
आईपीएल 2026 का यह सीजन रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है, जहां देशभर के अलग-अलग शहरों में क्रिकेट प्रेमियों को अपनी पसंदीदा टीमों को खेलते देखने का मौका मिलेगा।
Also Read: IPL से बाहर हुए बड़े नाम, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड और भारत समेत 8 खिलाड़ी बैन

