दो साल से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं अलका याग्निक, नहीं ले पा रहीं नए सिंगिंग असाइनमेंट
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: साल 2024 में दिग्गज पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने खुलासा किया था कि वह सुनने से जुड़ी एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। अब उन्होंने अपनी सेहत को लेकर नया अपडेट साझा किया है।
अलका याग्निक ने बताया कि वह अब भी इस बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके चलते वह नए सिंगिंग असाइनमेंट स्वीकार नहीं कर पा रही हैं।
अलका याग्निक ने कहा कि उनकी तबीयत में अब तक पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बीमारी की वजह से वह फिलहाल नए गाने रिकॉर्ड करने की स्थिति में नहीं हैं।
हालांकि, हाल ही में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जिसे लेकर उन्होंने आभार व्यक्त किया।
अलका याग्निक ने कहा, “मुझे इस सम्मान की जानकारी मेरी बेटी से मिली। यह मेरे लिए बेहद खुशी का पल था। मैं भारत सरकार की आभारी हूं।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस सम्मान की उम्मीद थी, तो उन्होंने सादगी से जवाब दिया, “ईमानदारी से कहूं तो नहीं, लेकिन जब भी ऐसा सम्मान मिलता है, उसे खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए।”
2024 में हुआ था बीमारी का खुलासा
अलका याग्निक ने 2024 में सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं, जो एक वायरल संक्रमण के कारण हुई।
उन्होंने इसे अपने जीवन का “अचानक आया बड़ा झटका” बताया था और प्रशंसकों से दुआओं की अपील की थी। तब से उन्होंने किसी भी नए म्यूजिक प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया है।
आखिरी रिकॉर्डेड गाना
अलका याग्निक का आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना फिल्म अमर सिंह चमकीला का ‘नरम कालजा’ था। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज़ अली ने किया था, जबकि संगीत ए. आर. रहमान ने दिया था।
फिलहाल, अलका याग्निक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और उनके प्रशंसक जल्द उनके पूरी तरह स्वस्थ होकर वापसी करने की कामना कर रहे हैं।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.