यूपी में कल से शुरू हो रही जनगणना, घर बैठे खुद भरें फॉर्म, देने होंगे इन 34 सवालों के जवाब, जानें पूरी प्रक्रिया

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में जनगणना की प्रतीक्षित प्रक्रिया कल यानी 7 मई से शुरू होने जा रही है। इस बार खास बात यह है कि इसकी शुरुआत ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) से होगी, जिसमें प्रदेश के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करा सकेंगे। परिवार के मुखिया को जनगणना पोर्टल पर लॉगिन कर कुल 34 सवालों के जवाब देने होंगे। इस प्रक्रिया को लेकर मुख्य जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

कैसे करें स्व-गणना?

  1. आधिकारिक पोर्टल: सबसे पहले se.census.gov.in पर जाएं।

  2. लॉगिन: परिवार के मुखिया को अपने मोबाइल नंबर के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

  3. सवालों के जवाब: लॉगिन के बाद मकान और परिवार से जुड़े कुल 34 सरल सवाल पूछे जाएंगे।

  4. आईडी जनरेशन: फॉर्म पूरा भरने के बाद आपको 11 अंकों की एक विशिष्ट आईडी (ID) प्राप्त होगी। इसे संभाल कर रखें।

महत्वपूर्ण बातें जो आपको जाननी चाहिए।

  • समय सीमा: स्व-गणना की यह प्रक्रिया 7 मई से 21 मई तक चलेगी।

  • किसे भरना है फॉर्म: परिवार के हर सदस्य को अलग से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। केवल परिवार का मुखिया ही पूरे परिवार का विवरण दर्ज करेगा।

  • दस्तावेज: ऑनलाइन फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार का दस्तावेज (Documents) अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

  • सत्यापन : 22 मई के बाद जब जनगणना कर्मी आपके घर पहुंचेंगे, तो उन्हें वह 11 अंकों की आईडी दिखानी होगी। कर्मी आपकी दी गई जानकारी का मिलान करेंगे और उसे फाइनल सबमिट कर देंगे।

  • सावधान: फॉर्म भरते समय कोई भी गलत तथ्य दर्ज न करें। शीतल वर्मा के अनुसार, सभी सवाल सरल हैं और आम जनजीवन से जुड़े हैं ताकि किसी को परेशानी न हो।

Also Read: बरेली में बच्चा चोरी की कोशिश से हड़कंप, 3 साल के मासूम को उठा ले जा रही थी संदिग्ध महिला को भीड़ ने दबोचा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.