Kushinagar News: जन सुनवाई पोर्टल को लेकर DM का बड़ा एक्शन, लेखपालों और अधिकारियों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कुशीनगर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद के सभी लेखपालों, ग्राम विकास अधिकारियों (VDO) और ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए तहसीलवार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।

डीएम ने स्पष्ट किया है कि जन सुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से जमीनी स्तर के अधिकारियों को पोर्टल के प्रभावी संचालन के गुर सिखाए जाएंगे ताकि जनता की समस्याओं का समाधान हवा-हवाई न होकर धरातल पर दिखे।

प्रशिक्षण में क्या सीखेंगे अधिकारी?

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को निम्नलिखित तकनीकी पहलुओं पर ट्रेन किया जाएगा।

  • पोर्टल संचालन और शिकायत पंजीकरण: पोर्टल को सही तरीके से मैनेज करना।

  • फॉरवर्डिंग और रिपोर्टिंग: शिकायत को सही विभाग तक भेजना और गुणवत्तापूर्ण आख्या तैयार करना।

  • डिजिटल अभिलेखीकरण: शिकायतों का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखना।

  • व्यवहारिक प्रशिक्षण: वास्तविक शिकायतों को हल करने के दौरान आने वाली चुनौतियों का समाधान।


तहसीलवार प्रशिक्षण का पूरा शेड्यूल (नोट कर लें तारीख):

तहसील लेखपाल प्रशिक्षण तिथि VDO/पंचायत अधिकारी प्रशिक्षण समय
पडरौना 08 मई 09 मई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे
कसया 11 मई 12 मई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे
तमकुहीराज 14 मई 15 मई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे
हाटा व कप्तानगंज 18 मई 19 मई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे
खड्डा 21 मई 22 मई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे

नोट: यदि आवश्यकता हुई तो 25 और 26 मई को अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

DM की सख्त हिदायत: अनुपस्थिति पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों (SDM) और खंड विकास अधिकारियों (BDO) को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी संबंधित कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी प्रशिक्षण में लापरवाही बरतेगा या अनुपस्थित रहेगा, उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: यूपी में कल से शुरू हो रही जनगणना, घर बैठे खुद भरें फॉर्म, देने होंगे इन 34 सवालों के जवाब, जानें पूरी प्रक्रिया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.