यूपी कैबिनेट विस्तार: भूपेंद्र चौधरी समेत छह विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को एक बड़ा घटनाक्रम हुआ। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत और सुरेंद्र दिलेर को नए मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इसके साथ ही सोमेंद्र तोमर और अजीत सिंह पाल को उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नति (प्रमोशन) दी गई है।
इस विस्तार में भाजपा ने एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी और दो दलित चेहरों को शामिल कर सामाजिक संतुलन साधने की पुरजोर कोशिश की है। कैबिनेट में शामिल किए गए नए मंत्रियों का अपना विशेष राजनीतिक प्रभाव है।
उत्तर प्रदेश-
भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली !! pic.twitter.com/ojx7cGw8p1
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) May 10, 2026
भूपेंद्र सिंह चौधरी: पश्चिमी यूपी के कद्दावर जाट नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष। मुरादाबाद निवासी भूपेंद्र चौधरी लंबे समय से संघ और भाजपा के समर्पित सिपाही रहे हैं।
मनोज पांडे: रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक और अवध-पूर्वांचल के प्रभावशाली ब्राह्मण चेहरा। सपा के पूर्व ‘चीफ व्हिप’ रहे मनोज पांडे का कद क्षेत्र में काफी बड़ा माना जाता है।
कृष्णा पासवान: फतेहपुर की खागा सीट से 4 बार की विधायक। आंगनवाड़ी वर्कर से अपना सफर शुरू करने वाली कृष्णा पासवान भाजपा का भरोसेमंद दलित महिला चेहरा हैं।
हंसराज विश्वकर्मा: वाराणसी से ताल्लुक रखने वाले एमएलसी और पिछड़े वर्ग के कद्दावर नेता। 34 वर्षों का राजनीतिक अनुभव रखने वाले हंसराज ने राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी।
सुरेंद्र दिलेर: अलीगढ़ की खैर सीट से युवा दलित चेहरा। वे दिग्गज भाजपा नेता राजवीर सिंह दिलेर के पुत्र हैं और एक मजबूत राजनीतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कैलाश सिंह राजपूत: कन्नौज की तिर्वा सीट से लगातार जीत दर्ज करने वाले कैलाश राजपूत ओबीसी वर्ग में अच्छी पकड़ रखते हैं।
Also Read: लंदन में लखनऊ की बेटी की ऐतिहासिक जीत, रुख्सार हसन असकरी बनीं सटन वार्ड की काउंसलर

