Prateek Yadav Death: ‘कारोबार में नुकसान से दुखी थे छोटे भाई’, प्रतीक यादव के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान
प्रतीक यादव की मौत पर सवाल, सपा ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत को लेकर सियासी हलकों में कई सवाल खड़े हो गए हैं।
समाजवादी पार्टी ने इस पूरे मामले को संदेहास्पद बताते हुए सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि प्रतीक यादव एक फिटनेस-फ्रीक थे और अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहते थे। ऐसे में उनका अचानक निधन कई सवाल पैदा करता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी जाती है, लेकिन साथ ही यह जानना जरूरी है कि मौत की वास्तविक वजह क्या है।
इधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने भी इस मामले में बयान देकर चर्चा को और तेज कर दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक यादव आर्थिक संकट और व्यवसाय में हुए नुकसान को लेकर परेशान चल रहे थे, जबकि बचपन से ही वे अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखते थे। ऐसे में उनकी असामयिक मृत्यु हैरान करने वाली है।
समाजवादी पार्टी का कहना है कि जब तक मौत की वजहों की निष्पक्ष और गहन जांच नहीं होती, तब तक संदेह बने रहेंगे।
पार्टी ने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि परिवार और जनता को स्पष्ट जवाब मिल सके।
Also Read: विनेश फोगाट के समर्थन में साक्षी मलिक ने PM मोदी से लगाई गुहार, बोलीं- ट्रायल से न रोकें
Get real time updates directly on you device, subscribe now.