Meerut News: STF एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, हथियार और कारतूस बरामद
संबंधित खबरें
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: आज दिनांक 13 मई 2026 को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और अलीपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान लोहिया नगर, मेरठ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में जुबैर पुत्र रफतउल्ला मारा गया है।
पुलिस के अनुसार, जुबैर मूल रूप से ग्राम नौशा, थाना बरला, जनपद अलीगढ़ का निवासी है, जबकि वर्तमान में वह शाहीन बाग, दिल्ली में रह रहा था।
मुठभेड़ के बाद मौके से एक बाइक, .32 बोर की दो पिस्टल और भारी मात्रा में खोखे व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जुबैर शातिर किस्म का अपराधी है और कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित करीब दो दर्जन संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बताया गया कि 24 दिसंबर 2025 को थाना सिविल लाइन, अलीगढ़ क्षेत्र में जुबैर ने अपने साथियों के साथ मिलकर राव दानिश हिलाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में थाना सिविल लाइन, अलीगढ़ में मु0अ0सं0 639/25 के तहत बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसी केस में जुबैर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल बदमाश के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में विस्तृत विवेचना जारी है।
Also Read: Bareilly News: अपहरण कांड का वांटेड अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Get real time updates directly on you device, subscribe now.