UP Panchayat Chunav: वोटर लिस्ट का इंतजार खत्म, आज सामने आएगी अंतिम सूची

UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी पूरी हो चुकी है। लंबे इंतजार के बाद आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की Final Voter List जारी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग कई बार तारीख बढ़ाने के बाद अब अंतिम सूची जारी करने जा रहा है। इसके साथ ही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

आयोग ने पिछले वर्ष 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी, जिसमें करीब 12.69 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल थे। इसके बाद दावे और आपत्तियों के निस्तारण का लंबा दौर चला, जिसकी वजह से अंतिम सूची जारी होने में देरी हुई।

फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद इसे राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा, जिससे मतदाता अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

इस बार UP Panchayat Chunav में सबसे बड़ा बदलाव 9 अंकों के नए State Voter Number के रूप में देखने को मिलेगा। हर मतदाता को एक यूनिक पहचान संख्या दी जाएगी, जिससे चुनावी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बन सकेगी।

नई व्यवस्था के तहत मतदाताओं का पूरा रिकॉर्ड फोटो सहित डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगा। आयोग पहली बार पंचायत चुनाव में आधुनिक Digital Verification System का इस्तेमाल करेगा। पोलिंग बूथ पर मतदाता की फोटो कैप्चर करते ही यह पता चल सकेगा कि उसने पहले वोट डाला है या नहीं। इससे फर्जी मतदान और डबल वोटिंग पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

क्यों पांच बार बढ़ानी पड़ी तारीख?

पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची में इस बार बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए थे। आयोग ने करीब 1.81 करोड़ नए मतदाताओं के नाम जोड़े, जबकि 21 लाख से अधिक नामों में संशोधन किया गया। वहीं 1.41 करोड़ नाम सूची से हटाए भी गए।

इन बदलावों के बाद बड़ी संख्या में दावे और आपत्तियां प्राप्त हुईं। आयोग को लाखों मामलों की सुनवाई और निस्तारण करना पड़ा, जिसके चलते अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख पांच बार आगे बढ़ानी पड़ी।

हालांकि अब आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और अंतिम सूची जारी करने में अब कोई देरी नहीं होगी।

फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन के साथ ही UP Panchayat Chunav चुनाव की तैयारियां और तेज हो जाएंगी। राजनीतिक दलों से लेकर संभावित उम्मीदवारों तक सभी की नजरें अब आयोग के अगले कदम और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पर टिकी हैं।

Also Read: पुलिस की मनमानी पर HC का एक्शन! 24 घंटे अवैध हिरासत पड़ी भारी, अब सैलरी से वसूले जाएंगे 35 हजार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.