सुप्रीम कोर्ट से मीनाक्षी नटराजन को झटका, नामांकन रद्द होने के खिलाफ याचिका खारिज

Sandesh Wahak Digital Desk: मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को देश की सर्वोच्च अदालत से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी उस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने नामांकन पत्र को रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने साफ शब्दों में कहा, हम इस याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं, लिहाजा इसे खारिज किया जाता है।

लोकतंत्र और संविधान के लिए झटका: मीनाक्षी नटराजन

सर्वोच्च न्यायालय से याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे संस्थागत निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा, यह मेरे लिए कोई निजी झटका नहीं है। असल में यह हमारे देश के लोकतंत्र और भारत के संविधान के लिए एक बड़ा झटका है।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

मीनाक्षी नटराजन ने निर्वाचन आयोग को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, मैंने तो शुरुआत में ही कह दिया था कि चुनाव आयोग के सदस्यों के साथ कहीं न कहीं समझौता किया गया था। जब हमारे प्रतिनिधियों ने इस विसंगति को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क साधा, तो उनकी तरफ से 48 घंटे तक हमें कोई जवाब नहीं दिया गया। हालांकि, उन्होंने न्यायपालिका का आभार जताते हुए आगे कहा, हम सुप्रीम कोर्ट के आभारी हैं कि उन्होंने कम से कम हमारी याचिका पर गंभीरता से सुनवाई की और अपना फैसला सुनाया।

Also Read: मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स के साथ मॉडल हर्षा गिरफ्तार, बैंकॉक से लाई थी हाई-क्वालिटी गांजा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.