कैसे मंगेतर सिया ने बॉयफ्रेंड संग रची साजिश, जानिए Ketan Agrawal murder Case की पूरी टाइमलाइन
Ketan Agrawal murder Case: पुणे के चर्चित कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। जिस लड़की के साथ कुछ महीनों बाद उसकी शादी होने वाली थी, उसी पर अब हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौहान ने मिलकर कई दिनों तक योजना बनाई और आखिरकार केतन को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।
Ketan Agrawal murder Case: क्राइम थ्रिलर से कम कहानी
-
फरवरी 2026: धूमधाम से हुई सगाई
फरवरी 2026 में पुणे के कारोबारी परिवार के बेटे केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई हुई। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए। घर में खुशियों का माहौल था और जल्द ही शादी की तारीख तय होने वाली थी।
लेकिन पुलिस के मुताबिक, सिया की जिंदगी में पहले से ही चेतन नाम का युवक मौजूद था और वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी।
-
31 मई: लोहागढ़ फोर्ट पर बना मौत का पहला प्लान
31 मई 2026 को सिया और केतन पहली बार लोहागढ़ फोर्ट घूमने गए। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान सिया ने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
-
5 जून: फिर लोहागढ़ जाने की जिद
सिर्फ कुछ दिनों बाद सिया ने दोबारा लोहागढ़ जाने की जिद शुरू कर दी। परिवार को यह बात अजीब लगी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी हो सकती है।
-
6 जून: बाली ट्रिप रद्द कराने का आरोप
6 जून को केतन और सिया बाली जाने वाले थे। केतन ने सिया का जन्मदिन और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन विदेश में प्लान किया था।
लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही केतन का पासपोर्ट गायब हो गया। ट्रिप रद्द करनी पड़ी।
अब पुलिस जांच में दावा किया जा रहा है कि सिया ने ही कथित तौर पर पासपोर्ट चुराकर नष्ट कर दिया था, ताकि पूरा प्लान कैंसिल हो जाए।
-
14 जून: पहली हत्या की कोशिश, लेकिन बच गया केतन
14 जून को सिया एक बार फिर केतन को पहाड़ी इलाके में लेकर गई।
पुलिस के अनुसार, इसी दिन पहली बार उसे धक्का देकर मारने की कोशिश की गई। लेकिन किस्मत ने साथ दिया और केतन एक पेड़ का सहारा लेकर बच गया।
बाद में सिया ने उसे समझाया कि पास में सांप था और उसे बचाने के लिए धक्का दिया गया था। केतन ने इस बात पर भरोसा कर लिया।
-
18 जून: जन्मदिन का बहाना, मौत का जाल
19 जून को सिया का जन्मदिन था। परिवार ने महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में पार्टी की तैयारी कर रखी थी।
लेकिन उससे एक दिन पहले, यानी 18 जून को सिया ने फिर लोहागढ़ फोर्ट जाने की जिद की। शुरुआत में केतन के पिता ने मना कर दिया, लेकिन सिया ने वीडियो कॉल कर परिवार को मना लिया।
उधर, पुलिस के मुताबिक उसी दिन उसका प्रेमी चेतन भी बाइक से लोहागढ़ पहुंच गया। CCTV फुटेज में वह इलाके में घूमता दिखाई दिया है।
पहाड़ी पर पहुंचकर दिया गया ‘डेथ सिग्नल’

जांच में सामने आया है कि सिया और चेतन ने पहले से एक खास कोड तय किया था।
पुलिस के अनुसार, जैसे ही सिया केतन को पहाड़ी के सबसे ऊंचे और खतरनाक हिस्से तक ले जाएगी, वह बैठ जाएगी। यही संकेत चेतन के लिए होगा कि हमला करने का समय आ गया है।
आरोप है कि तय योजना के मुताबिक दोनों ने मिलकर केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया। करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार के मुताबिक, सिया के जन्मदिन के लिए सारी तैयारियां पूरी थीं। केतन के दादा ने उसे उपहार में देने के लिए हीरे का हार खरीदा था।
उदयपुर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन जन्मदिन और शादी के सपने एक झटके में टूट गए।
जिस लड़की को परिवार बहू बनाने की तैयारी कर रहा था, आज वही हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे है।
अब क्या है आगे?
Ketan Agrawal murder Case में पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
वहीं केतन का परिवार मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग कर रहा है। परिवार का कहना है कि यह सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि विश्वास और रिश्तों के साथ सबसे बड़ा धोखा है।
Also Read: Sambhal News: संपत्ति के लिए चाचा ने की भतीजे की हत्या, सुसाइड दिखाने को फंदे से लटकाया शव

