देश की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी को मिला नया चीफ, IPS Mahesh Dixit संभालेंगे IB की कमान

IB New Director Mahesh Dixit: देश की सबसे महत्वपूर्ण घरेलू खुफिया एजेंसी Intelligence Bureau (IB) को नया प्रमुख मिल गया है। केंद्र सरकार ने 1993 बैच के तेलंगाना कैडर के IPS अधिकारी महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो का नया निदेशक (Director) नियुक्त किया है। वे मौजूदा IB चीफ तपन डेका का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

दो साल का होगा कार्यकाल

वर्तमान में Special Director, IB के पद पर कार्यरत Mahesh Dixit की नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से दो वर्ष के लिए की गई है। आदेश के मुताबिक, आवश्यकता पड़ने पर या अगले आदेश तक उनका कार्यकाल प्रभावी रहेगा।

आंतरिक सुरक्षा का लंबा अनुभव

महेश दीक्षित को Internal Security और Intelligence Operations का लंबा अनुभव है। उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और जम्मू-कश्मीर में Subsidiary Intelligence Bureau (SIB) के प्रमुख के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने जम्मू, कश्मीर घाटी और लेह जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का काम किया।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद निभाई अहम भूमिका

Mahesh Dixit ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने क्षेत्र में मजबूत Intelligence Network तैयार किया और कई संवेदनशील अभियानों की निगरानी की। सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी उनका अहम योगदान माना जाता है।

महेश दीक्षित को काउंटर टेरेरिज्म, लेफ्ट विंग और सीमा पार से होने वाली घुसपैठ से जुड़े मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील अभियानों का नेतृत्व किया है।

चुनौतीपूर्ण समय में मिली जिम्मेदारी

महेश दीक्षित ऐसे समय में IB की कमान संभाल रहे हैं, जब देश आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, कट्टरपंथ और सीमा पार से होने वाली घुसपैठ जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में उनकी नियुक्ति को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Also Read: पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.