राम मंदिर पहुंचे केजरीवाल ने खाई कसम, 200 किलो चांदी मामले पर भी उठाए सवाल
Arvind Kejriwal Ayodhya Ram Mandir: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई गंभीर सवाल उठाए और एफआईआर को “फर्जी” बताया।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इस मामले में केवल छोटे कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है, जबकि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “इतनी बड़ी कथित गड़बड़ी के बावजूद असली जिम्मेदारों के नाम सामने नहीं आ रहे हैं।”
200 किलो चांदी दान का उदाहरण देकर उठाए सवाल
उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि सिंधी एसोसिएशन ने 2021 में 200 किलो चांदी दान दी थी, लेकिन उसकी रसीद नहीं मिली। केजरीवाल के अनुसार अब दान देने वाले लोग भी अपने योगदान का हिसाब मांग रहे हैं और पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
केजरीवाल ने दावा किया कि पहले राम मंदिर में प्रतिदिन 12 से 14 लाख रुपये का चंदा आता था, जो अब घटकर एक लाख से भी कम हो गया है। उन्होंने कहा कि इस विवाद से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।
योगी आदित्यनाथ पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्हें “चंदा चोरों” के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और बड़े आरोपियों को बचाने के बजाय सच्चाई का साथ देना चाहिए।

