Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण के बीच ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत की जगह बजरंग को लाने की तैयारी
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Ayodhya News: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर मचे सियासी और धार्मिक घमासान के बीच आज सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक अहम बैठक आयोजित होने जा रही है।
यह बैठक विवाद सामने आने के बाद ट्रस्ट की पहली औपचारिक बैठक मानी जा रही है, जिस पर देशभर के रामभक्तों और सियासी हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफों पर विचार किया जा सकता है।
यदि इस्तीफे स्वीकार होते हैं तो ट्रस्ट के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं। साथ ही नए महासचिव और ट्रस्टी की नियुक्ति पर भी मंथन होगा।
महासचिव पद के लिए बजरंग लाल बागड़ा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
वे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री हैं और संगठन व प्रशासनिक अनुभव के चलते मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
उनके अलावा कृष्णमोहन और नीरज दौनेरिया के नाम भी चर्चा में हैं।
बैठक में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी अपनी अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के सामने रख सकती है। अब तक इस मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट, नए सीईओ की नियुक्ति और मंदिर प्रशासन को लेकर भी अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।
यह महत्वपूर्ण बैठक अयोध्या स्थित जन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में अपराह्न 3 बजे से शुरू होगी।
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में ट्रस्ट के फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है।
Also Read: Lucknow में सैकड़ों लोगों ने थामा Congress का दामन, अजय राय ने दिलाई सदस्यता
Get real time updates directly on you device, subscribe now.