Ram Mandir का CEO कौन बन सकता है? ट्रस्ट ने बताईं योग्यता, अनुभव और नियुक्ति की शर्तें
Ram Mandir CEO Latest Update: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में राम मंदिर ट्रस्ट ने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। हालिया प्रशासनिक बदलावों के बाद गठित हाई लेवल चयन समिति ने दिल्ली में हुई बैठक में CEO पद के लिए पात्रता, शर्तें और आवेदन की अंतिम तारीख तय कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
CEO बनने के लिए क्या-क्या होंगी योग्यताएं?
चयन समिति ने इस अहम पद के लिए कई सख्त मानदंड तय किए हैं। प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:
- आवेदक का हिंदू होना अनिवार्य होगा।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना जरूरी।
- प्रशासनिक या वित्तीय क्षेत्र में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- बड़े धार्मिक स्थलों या मंदिर प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव आवश्यक होगा।
- भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और बड़े प्रशासनिक ढांचे को संभालने की क्षमता जरूरी मानी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए सेवानिवृत्त IAS, IPS या बड़े कॉरपोरेट संस्थानों में शीर्ष प्रशासनिक जिम्मेदारी निभा चुके अधिकारी भी पात्र हो सकते हैं, यदि वे तय मानकों पर खरे उतरते हैं।
तीन साल का कार्यकाल, अयोध्या में रहना होगा
नए Ram Mandir CEO की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की जाएगी। कार्य प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है। चयनित अधिकारी को अयोध्या में स्थायी रूप से निवास करना होगा, ताकि मंदिर की सुरक्षा, व्यवस्थाओं और दैनिक संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा सके।
ट्रस्ट ने CEO को प्रशासनिक कार्यों में सहयोग के लिए अपने स्तर पर एक सचिव नियुक्त करने का अधिकार भी देने का निर्णय लिया है, जिससे मंदिर के संचालन और प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सके।
प्रशासनिक बदलावों के बाद शुरू हुई प्रक्रिया
गौरतलब है कि हाल ही में राम मंदिर ट्रस्ट में कई प्रशासनिक बदलाव किए गए थे। इसके बाद नए Ram Mandir CEO के चयन के लिए तीन सदस्यीय चयन समिति गठित की गई, जिसने अब इस महत्वपूर्ण पद के लिए पात्रता और चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
Also Read: UP सरकार का बड़ा ऐलान: कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा 1 लाख

