अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला बोली- ‘मुझे बहुत मारा’, लगाए जय श्रीराम के नारे

Abhijit Deepke: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके पर एक महिला ने अचानक स्याही फेंक दी। उस समय दीपके, सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अनशन का नेतृत्व कर रहे थे। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित हो गया और मौके पर मौजूद समर्थक मंच की ओर दौड़ पड़े।

महिला ने मारपीट का लगाया आरोप

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दावा किया गया कि स्याही फेंकने के बाद पुलिस महिला को वहां से बाहर ले जा रही थी। इस दौरान उसने हाथ जोड़कर कहा, “बहुत मारा-बहुत मारा” और “जय श्रीराम” के नारे लगाए। वीडियो में महिला चारों ओर से पुलिसकर्मियों से घिरी नजर आती है।

जब मौजूद लोगों ने उससे घटना के बारे में पूछा, तो उसने खुद के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया। हालांकि, उसके दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस हिरासत में महिला

मिली जानकारी के अनुसार, महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान और स्याही फेंकने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह घटना उस समय हुई, जब शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस ने अनशन के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने पर सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था।

पुलिस का कहना है कि यह कदम चिकित्सकीय सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप उठाया गया। फिलहाल स्याही फेंकने की घटना की जांच जारी है।

Also Read: जंतर-मंतर पर CJP प्रमुख अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही, बोले- ‘नीला मेरा रंग है, जय भीम’ 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.