AC कोच में जला दिया दीया-अगरबत्ती! चलती ट्रेन में पूजा का Video Viral, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
Viral Train Video: चलती ट्रेन के एसी (AC) कोच में एक यात्री द्वारा दीया और अगरबत्ती जलाकर पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई है। रेलवे सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि बंद एसी कोच में खुली आग का इस्तेमाल गंभीर खतरा पैदा कर सकता है, जबकि रेलवे ने भी मामले की जानकारी मांगते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में एक यात्री ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर बैठकर पूजा करता दिखाई दे रहा है। उसके सामने तेल का दीया और जलती अगरबत्ती रखी है, जिससे कोच में धुआं फैलता नजर आता है। आसपास मौजूद यात्रियों ने उसे ऐसा न करने की सलाह दी और समझाया कि चलती ट्रेन में खुली आग किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
रेल सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, अगरबत्ती का धुआं एसी कोच में लगे Automatic Smoke Detector को सक्रिय कर सकता है। इससे फायर अलार्म बज सकता है और आपात स्थिति पैदा होने की आशंका रहती है। इसके अलावा कोच में मौजूद बेडरोल, परदे, सीट कवर और अन्य सिंथेटिक सामग्री आसानी से आग पकड़ सकती है।
देखे वीडियो:
Railway ने मांगी जानकारी, सोशल मीडिया पर बहस
वीडियो वायरल (Viral Train Video) होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने कहा कि धार्मिक आस्था का सम्मान होना चाहिए, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा नियमों का पालन भी उतना ही जरूरी है। कुछ लोगों ने ऐसे मामलों में सख्त जुर्माने और तत्काल कार्रवाई की मांग भी की।
मामले का संज्ञान लेते हुए रेलवे मंत्रालय के आधिकारिक शिकायत मंच Railway Seva ने ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और PNR जैसी जानकारी मांगी है। यात्रियों को Rail Madad पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराने की भी सलाह दी गई है, ताकि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
गौरतलब है कि इससे पहले भी ट्रेन के अंदर हवन, रुद्राभिषेक और फर्स्ट AC कोच को शादी या हनीमून की तरह सजाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Train Video) हो चुके हैं। ऐसे मामलों के बाद लगातार यह सवाल उठ रहा है कि धार्मिक गतिविधियों और यात्रियों की सुरक्षा के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए।
Also Read: Garib Rath Express को यात्रियों ने बनाया डांस फ्लोर, तेज म्यूजिक पर रील बनाने से मचा हंगामा

