UP में 41 PCS अफसरों का तबादला, लखनऊ को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट, देखें पूरी लिस्ट

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी कर दिया। इस बदलाव में कई जिलों के एडीएम, एसडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों और मंडलीय कार्यालयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजधानी लखनऊ समेत कई अहम जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती से प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

इस फेरबदल (UP PCS Transfer) में सबसे चर्चित नियुक्तियों में एटा के उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता को लखनऊ का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं, अब तक लखनऊ के नगर मजिस्ट्रेट रहे ज्ञानचंद्र गुप्ता को बस्ती का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है। मेरठ, वाराणसी, झांसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, बागपत, बदायूं, बस्ती और कई अन्य जिलों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?

  • महेंद्र कुमार सिंह – अयोध्या विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी से नगर मजिस्ट्रेट, वाराणसी।
  • बिंदुलता – उपजिलाधिकारी, जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर।
  • संजय चावला – उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़।
  • कुँवर पंकज – अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), महोबा से अपर आयुक्त, झांसी मंडल।
  • इंद्र नंदन सिंह – नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), महोबा।
  • महिपाल सिंह – प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर।
  • विनय कुमार मिश्र – उपजिलाधिकारी, चंदौली से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ।
  • महेंद्र प्रताप – प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर।
  • राजेश कुमार – उपजिलाधिकारी, अंबेडकरनगर से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ।
  • सौजन्य कुमार – राजस्व परिषद के विशेष कार्याधिकारी से उपजिलाधिकारी, बहराइच।
  • सुरेश कुमार – अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), हमीरपुर से सचिव, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
  • विजय सिंह – उपजिलाधिकारी, बरेली से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), हमीरपुर।
  • शिव नारायण – अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बागपत से उपनिदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ।
  • देवेंद्र कुमार पाण्डेय – उपजिलाधिकारी, बलिया से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बागपत।
  • संजय कुमार सिंह – नगर मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गोंडा।
  • जगदंबिका प्रसाद पाण्डेय – विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, झांसी से नगर मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर।
  • विजय वर्धन तोमर – नगर मजिस्ट्रेट, पीलीभीत से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मेरठ।
  • प्यारे लाल मौर्य – बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी से नगर मजिस्ट्रेट, पीलीभीत।
  • अरुण कुमार सिंह – अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल से अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन), गौतमबुद्धनगर।
  • नवीन कुमार श्रीवास्तव – नगर मजिस्ट्रेट, मेरठ से अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल।
  • पंकज दीक्षित – उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ से नगर मजिस्ट्रेट, मेरठ।
  • सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मेरठ से अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल।
  • सुनीता कुमारी – उपजिलाधिकारी, अमरोहा से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वृंदावन।
  • त्रिभुवन – अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बदायूं से अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल।
  • महेंद्र कुमार श्रीवास्तव – प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर
  • जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बदायूं।
    अशोक कुमार शर्मा – नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ।
  • प्रतिपाल चौहान – अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बस्ती से अपर आयुक्त, विंध्याचल मंडल।
  • ज्ञानचंद्र गुप्ता – नगर मजिस्ट्रेट, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बस्ती।
  • जगमोहन गुप्ता – उपजिलाधिकारी, एटा से नगर मजिस्ट्रेट, लखनऊ।
  • लालता प्रसाद शाक्य – अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), एटा से मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज।
  • चंद्र प्रकाश पाठक – अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वृंदावन से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), एटा।
  • ज्योति सिंह – उपजिलाधिकारी, वाराणसी से उपजिलाधिकारी, चित्रकूट।
  • हर्ष चावला – स्थानांतरणाधीन उपजिलाधिकारी, शाहजहाँपुर से विशेष कार्याधिकारी, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण।
  • संजीव कुमार दीक्षित – उपजिलाधिकारी, कानपुर नगर से विशेष कार्याधिकारी, गोरखपुर विकास प्राधिकरण।
  • सुशांत श्रीवास्तव – उपजिलाधिकारी, औरैया से उपजिलाधिकारी, बागपत।
  • राजेश कुमार वर्मा – उपजिलाधिकारी, अलीगढ़ से उपजिलाधिकारी, चंदौली।
  • राकेश कुमार जयंत – स्थानांतरणाधीन उपजिलाधिकारी, देवरिया से उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद।
  • अरुण कुमार गिरि – उपजिलाधिकारी, भदोही से उपजिलाधिकारी, गाजीपुर।
  • रामवीर सिंह – उपजिलाधिकारी, कुशीनगर से सहायक नगर आयुक्त, मुरादाबाद नगर निगम।
  • अतुल कुमार सिंह – उपजिलाधिकारी, बलरामपुर से उपजिलाधिकारी, शाहजहाँपुर।
  • संध्या शर्मा – उपजिलाधिकारी, शाहजहाँपुर से उपजिलाधिकारी, जालौन।

प्रदेश सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल (Administrative Reshuffle) शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में किया गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

Also Read: ‘एक भी नौकरी नहीं जाएगी, नई नियुक्तियां भी होंगी…’, 69 हजार शिक्षक भर्ती पर SC में योगी सरकार का हलफनामा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.