Lucknow News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट और अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र, खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश

Lucknow News: उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सभागार में आयोजित समारोह में उभरते ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट और दक्षिण कोरिया स्थित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मुख्यालय कुकीवान के अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

समारोह में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय एग्जामिनर/मास्टर डॉ. सैयद रफत ने खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट और प्रमाणपत्र वितरित किए।

उन्होंने कहा कि ब्लैक बेल्ट हासिल करना हर ताइक्वांडो खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन उसकी गरिमा और मर्यादा बनाए रखना उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि ब्लैक बेल्ट केवल एक रंग नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का प्रतीक है।

डॉ. रफत ने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर मोहम्मद नदीम, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्रीय खिलाड़ी डिम्मी तिवारी, वरिष्ठ ताइक्वांडो प्रशिक्षक तौकीर अली सहित कई खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अधिराज सिंह, माही यादव, वैष्णवी रंजन, अभ्युदय तिवारी, आरुष कश्यप, युवराज सिंह, वान्या शर्मा और अंश कन्नौजिया को ब्लैक बेल्ट तथा अबरार को ब्लैक बेल्ट सेकंड डॉन से सम्मानित किया गया।

समारोह में खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Also Read: मानसून सत्र में योगी सरकार को घेरेगी सपा, अखिलेश बोले- 10 वर्षों में बंद हुए 26 हजार से ज्यादा स्कूल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.