कांवड़ियों पर मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बोल, कांवड़ यात्रा में शामिल उपद्रवियों को बताया आतंकवादी

Sandesh Wahak Digital Desk: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए एक बयान पर विवाद गहरा गया है। मौलाना रशीदी ने कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ तत्वों की हरकतों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यात्रा में जाने वाले अधिकांश लोग शिवभक्त नहीं, बल्कि नशा करने और उपद्रव मचाने के मकसद से निकलते हैं। उन्होंने अमर्यादित आचरण करने वाले ऐसे तत्वों को आतंकवादी तक करार दे दिया।

हालिया घटनाओं का उदाहरण देते हुए मौलाना साजिद रशीदी ने सवाल उठाया कि सड़कों पर बैठकर भांग और गांजा मलने, शराब का सेवन करने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट या लूटपाट करने वालों को शिवभक्त कैसे कहा जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे ऐसे लोगों को भंगेड़ी और उपद्रवी मानते हैं, न कि श्रद्धालु। हालांकि, अपने बयान में उन्होंने यह भी जोड़ा कि यात्रा में कुछ अच्छे और सच्चे श्रद्धालु भी शामिल होते हैं, जो पूरी शांति और श्रद्धा के साथ अपनी कांवड़ यात्रा संपन्न करते हैं।

अपने बयान में मौलाना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों पर नमाज़ को लेकर दिए गए पुराने बयान का भी संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सड़कों पर रुकावट डालने को तमाशा कहा गया था, उसी तरह सरकार को सड़कों पर होने वाले इस उपद्रव पर भी ध्यान देना चाहिए। मौलाना के अनुसार, उपद्रवियों की तुलना शिवभक्तों से करना स्वयं भगवान शिव का अपमान है।

Also Read: 22 दिन में 8 जगह धंसा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, पंखों से सुखाई गई सड़क पर अखिलेश का तंज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.