अमेरिकी हथियारों की कमी के दावों पर भड़के ट्रंप, बोले- हमारे पास पर्याप्त स्टॉक

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका में हथियारों के गिरते स्टॉक को लेकर चल रही मीडिया रिपोर्ट्स पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना के पास गोला-बारूद और हथियारों का बड़ा भंडार मौजूद है। उन्होंने बताया कि घरेलू स्तर पर रक्षा निर्माण को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाया जा रहा है। ट्रंप के अनुसार, देश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नई रक्षा फैक्ट्रियां लगाई जा रही हैं, जिससे अमेरिका की सैन्य उत्पादन क्षमता पहले से कहीं अधिक मजबूत हो रही है।

रक्षा मंत्रालय ने मीडिया दावों को बताया काल्पनिक

ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सैन्य तैयारियों को लेकर झूठी और गोपनीय जानकारियां मीडिया में लीक करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें देशद्रोह के आरोप में जेल भेजा जाएगा। हालांकि, उन्होंने किसी खास घटना का नाम नहीं लिया।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी मीडिया में सेना की घटती क्षमता को लेकर खबरें आईं। द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैंप डेविड में राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बीच हथियारों की कमी को लेकर तीखी बहस हुई थी। वहीं, सीएनएन ने दावा किया था कि मध्य पूर्व तनाव के बीच अमेरिका के पास पैट्रियट और थाड (THAAD) मिसाइल इंटरसेप्टर का स्टॉक काफी कम हो गया है। दूसरी ओर, पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने मीडिया की इन तमाम रिपोर्टों को बेबुनियाद और काल्पनिक करार दिया है।

Also Read: 50 लाख की प्राइज मनी जीतकर मिनी माथुर बनीं ‘अलायंस’ की पहली विनर, एली-रूही को हराया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.