Lucknow: LDA की दो नई योजनाओं पर लगी मुहर, नैमिष नगर और वरुण विहार में मिलेंगे प्लॉट

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एलडीए के प्लाट की ख्वाहिश रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) इस महीने अपनी दो योजनाएं लॉन्च करेगा। इन योजनाओं का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों किया जाना है। ऐसे में योजनाएं लॉन्च करने की तिथि निर्धारित नहीं हो पायी है। हांलाकि एलडीए की ओर से इस महीने योजनाएं लॉन्च होने की उम्मीद जाहिर की जा रही है। इन योजनाओं से लाखों परिवारों को आवास की सुविधा मिलेगी।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की नैमिष नगर और वरुण विहार योजनाएं लॉन्च होने वाली हैं। नैमिष नगर योजना सीतापुर रोड स्थित आईआईएम रोड से बीकेटी तक लगभग 3600 एकड़ में फैली है। वहीं, वरुण विहार योजना आगरा एक्सप्रेसवे पर है,जो कि 6580 एकड़ में विकासित की जा रही है। नैमिष नगर योजना के भूखंडों की कीमत करीब 3200 रुपए प्रति वर्ग फीट होगी और वरूण विहार योजना के भूखंड लगभग 2800 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर पर उपलब्ध होंगे। उक्त निर्धारित दरें केवल भूमि का बेस कीमत है।

इसके अलावा 12 प्रतिशत फ्री-होल्ड शुल्क, वाटर एवं सीवर चार्ज समेत कई निर्धारित शुल्क भी देने होंगे। चौड़ी सड़क,कॉर्नर भूखंड, पार्क फेसिंग समेत लोकेशन के अनुसार कीमतों में इजाफा भी देखने को मिलेगा। नैमिष नगर में पहले चरण में दो सेक्टर कैलाश व काशी खंड में 2100 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। इन दोनों सेक्टरों समेत अन्य सेक्टरों में 60,45,24 व 18 मीटर की चौड़ी सड़के होंगी। दोनो योजनाओं में हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है।

नवरात्र पर वेलनेस सिटी योजना आने की उम्मीद

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत सुलतानपुर रोड पर लगभग 1197 एकड़ क्षेत्रफल में वेलनेस सिटी विकसित की जा रही है। यह एलडीए की सबसे महंगी योजना मानी जा रही है,अफसरों के अनुसार इस योजना में भूखंडों की कीमत करीब 5100 रुपए प्रति वर्ग फीट रहेगी। नवरात्र के मौके पर LDA अपनी इस योजना को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा एलडीए की ओर से सुल्तानपुर रोड और किसान पथ के पास लगभग 3490 एकड़ में आईटी सिटी योजना विकसित की जाएगी।

वहीं,आगरा एक्सप्रेस-वे पर लगभग 1035 एकड़ क्षेत्रफल में वशिष्ठï नगर योजना विकासिटी की जाएगी। जिसके लिए अगले साल तक इंतजार कराना होगा।

नवरात्र पर लॉन्च होगी सौमित्र आवासीय योजना

आवास विकास परिषद नवरात्र के मौके पर अपनी सौमित्र आवासीय योजना लॉन्च करेगा। यह योजना सुल्तानपुर रोड पर न्यू जेल रोड के पास स्थित है। परिषद इस योजना के लिए रेरा पंजीकरण कराने की तैयारी कर रहा है।

पंजीकरण में कोई अड़चन न आए, इसके लिए लेआउट को संशोधित किया जा रहा है। आवास विकास परिषद के मुख्य अभियंता ने बताया कि लेआउट संशोधन के बाद रेरा में आवेदन किया जाएगा। ऐसे में योजना लॉन्च होने में करीब दो महीने लग जाएंगे। योजना में भूखंड की कीमत करीब 2500 प्रति वर्ग फीट होगी।

Also Read: UP में दिव्यांग छात्रों के लिए नई मदद शुरू, हर महीने मिलेगा 600 रुपए एस्कॉर्ट भत्ता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.