‘जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में ये मरे रहते हैं…’, कंगना ने नसीरुद्दीन को फिर घेरा, बोलीं- खत्म करो लव स्टोरी

Kangana vs Naseeruddin: अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। कंगना ने अपने उस बयान पर सफाई दी, जिसमें उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ कहा था। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के एक हिस्से के पाकिस्तान के प्रति कथित रवैये पर भी सवाल उठाए।

Kangana Ranaut ने कहा कि उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ इसलिए कहा क्योंकि उनके मुताबिक अभिनेता ने एक ऐसा वीडियो बनाया था, जिसमें देश के निर्वाचित प्रतिनिधियों और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। कंगना का कहना है कि लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों के प्रति भाषा की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।

‘प्रधानमंत्री के लिए ऐसे अपशब्द बोलना सही है?’

कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का प्रतिनिधित्व पूरी दुनिया में करते हैं और उन्हें लेकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि अगर किसी को सरकार या प्रधानमंत्री से असहमति है तो उसका सामना लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए।

Kangana Ranaut ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के अपशब्द बोलना क्या सही है? उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बयान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को लोकतंत्र की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

‘जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में ये मरे रहते हैं’

कंगना ने इसके बाद बॉलीवुड के एक हिस्से पर पाकिस्तान को लेकर कथित ज्यादा सहानुभूति रखने का आरोप लगाया। Kangana Ranaut ने कहा, “जब देखो, चाहे उनकी फिल्में हों, चाहे उनकी बातें हों, चाहे उनके इंटरव्यूज हों, ये पाकिस्तान की प्रेम कथा कब खत्म होगी? जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में ये मरे रहते हैं।”

उन्होंने सवाल किया कि देश के विभाजन को इतने साल बीत चुके हैं, फिर भी बॉलीवुड की यह ‘लव स्टोरी’ पाकिस्तान के साथ खत्म क्यों नहीं हो रही। कंगना ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि देश और सेना अपने संघर्षों से गुजर रहे हैं, नागरिकों के सामने अलग-अलग चुनौतियां हैं और पड़ोसी देश को लेकर परिस्थितियां भी बदल चुकी हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ लोगों का पाकिस्तान के प्रति वही रवैया बनाए रखना सवाल खड़े करता है।

कंगना ने कहा कि इस मामले में उन लोगों को जवाब देना होगा और यह बताना होगा कि पाकिस्तान के साथ उनकी यह ‘लव स्टोरी’ आखिर कब खत्म होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हाल में ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। फिल्म की कहानी 26/11 हमले के दौरान एक अस्पताल के स्टाफ द्वारा मरीजों को बचाने की कोशिशों के इर्द-गिर्द बताई गई है।

अब कंगना ‘क्वीन 2’ और ‘तनु वेड्स मनु’ के तीसरे पार्ट में नजर आने वाली हैं। दोनों फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

Also Read: मुझे संघी बनना है, कंगना रनौत के नए वीडियो से मचा बवाल, इंडस्ट्री पर भी साधा निशाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.