भरत तिवारी एनकाउंटर केस: CM सम्राट का ऐलान, परिवार के 1 सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार के आरा के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी और उनके एक परिजन को सरकारी नौकरी मिलेगी। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।

सम्राट चौधरी ने बताया कि न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर सरकार यह मदद देगी। कुछ दिन पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी की मदद से भरत तिवारी के परिजन मुख्यमंत्री से मिले थे। उस दौरान सीएम ने मामले में जल्द कार्रवाई और उचित कानूनी कदम उठाने का भरोसा दिया था।

भाई बोले- नौकरी नहीं, न्याय चाहिए

मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद भरत तिवारी के भाई ने कहा कि परिवार को सरकारी नौकरी या आर्थिक मदद से ज्यादा न्याय चाहिए। उनका कहना है कि जिन लोगों ने भरत तिवारी की जान ली, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार ने दोषियों पर कार्रवाई को ही वास्तविक न्याय बताया है।

मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर न्यायाधीश की अध्यक्षता में चल रही है। पुलिस एनकाउंटर के दौरान भरत तिवारी पर पहली गोली चलाने वाले एसटीएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पिता की शिकायत पर हत्या की FIR

भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। अब न्यायिक जांच की रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजर है। परिवार लगातार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.