Rojgar Mela 2026: UP के 5 जिलों में रोजगार मेला, 1540 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं से MBA तक को अवसर
UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा मौका है। सेवायोजन विभाग ने पांच जिलों में रोजगार मेले आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया है। इन मेलों में निजी और संविदा नौकरियों के लिए कंपनियां सीधे अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। खास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
अगस्त 2026 में महाराजगंज, रामपुर, फिरोजाबाद, झांसी और ललितपुर में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इन पांच जिलों को मिलाकर कुल 1540 पदों पर चयन का अवसर मिलेगा।
UP Rojgar Mela 2026: कब और कितनी नौकरियां?
- फिरोजाबाद: 14 अगस्त 2026, आशा प्रा. आईटीआई वार्ड, हियांपुर – 690 पद
- रामपुर: 18 अगस्त 2026, हीरालाल स्मारक महाविद्यालय, मेंहदीपुर, मिलक – 350 पद
- महाराजगंज: 31 अगस्त 2026, जिला सेवायोजन कार्यालय – 200 पद
- झांसी: 14 अगस्त 2026, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, ग्वालियर रोड – 150 पद
- ललितपुर: 14 अगस्त 2026, जिला सेवायोजन कार्यालय, गोविंद नगर – 150 पद
10वीं से MBA तक, अग्निवीरों को भी मौका
इन रोजगार मेलों (UP Rojgar Mela 2026) में अलग-अलग योग्यता वाले युवा शामिल हो सकते हैं। 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के साथ ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और MBA जैसी तकनीकी व प्रोफेशनल योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर हैं।
इसके अलावा अग्निवीर के तौर पर सेवा दे चुके युवा भी अपनी योग्यता और उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार रोजगार मेले में नौकरी का अवसर तलाश सकते हैं। चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनियों की जरूरत और पात्रता के आधार पर होगी।
Also Read: सैनिक स्कूल में शिक्षक बनने का मौका, PGT-TGT समेत 5 पदों पर भर्ती, सैलरी 47,600

