सैनिक स्कूल में शिक्षक बनने का मौका, PGT-TGT समेत 5 पदों पर भर्ती, सैलरी 47,600

Sainik School Recruitment 2026: सैनिक स्कूल कोडगु, कर्नाटक ने शिक्षक और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5 पद भरे जाएंगे। इनमें PGT केमिस्ट्री का एक पद, TGT इंग्लिश, हिंदी और सोशल साइंस के एक-एक पद तथा जनरल एम्प्लॉई का एक पद शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा।

PGT केमिस्ट्री के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed जरूरी है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। TGT पदों के लिए संबंधित विषय में 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या चार वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री और B.Ed होना चाहिए। साथ ही CTET पेपर-2 या संबंधित राज्य TET पास होना जरूरी है। इन पदों के लिए उम्र 21 से 35 वर्ष तय है। जनरल एम्प्लॉई के लिए 10वीं पास और 18 से 50 वर्ष की आयु जरूरी है।

47,600 रुपये तक शुरुआती वेतन

PGT को पे लेवल-8 के तहत 47,600 रुपये, जबकि TGT को पे लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। जनरल एम्प्लॉई का वेतन 18,000 रुपये है। आवेदन शुल्क सामान्य और OBC वर्ग के लिए 500 रुपये और SC/ST के लिए 350 रुपये है। चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू से होगा।

21 अगस्त तक भेजना होगा फॉर्म

आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार नोटिफिकेशन के अनुसार फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी और डिमांड ड्राफ्ट के साथ रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट से भेजें। आवेदन 21 अगस्त 2026 शाम 4:30 बजे तक सैनिक स्कूल कोडगु पहुंचना जरूरी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.