RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में 3993 पदों पर भर्ती शुरू, 13 सितंबर तक करें आवेदन
RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। RRB JE Recruitment 2026 के तहत जूनियर इंजीनियर (JE) और डिपो मैटिरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) के 3993 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। आवेदन में सुधार 16 से 25 सितंबर तक किया जा सकेगा, जिसके लिए 250 रुपये शुल्क देना होगा।
योग्यता और आयु सीमा
JE पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में 3 वर्षीय डिप्लोमा या BE/BTech होना जरूरी है। DMS के लिए किसी भी इंजीनियरिंग विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री मांगी गई है। उम्र 18 से 33 साल होनी चाहिए। SC/ST को 5 साल और OBC-NCL को 3 साल की छूट मिलेगी।
ऐसे होगा चयन, जानें फीस
चयन में CBT-I, CBT-II, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। CBT-I में 100 सवाल होंगे और परीक्षा के लिए 90 मिनट मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। CBT-II के लिए प्रत्येक RRB की रिक्तियों के 15 गुना उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे।
आवेदन के लिए सामान्य वर्ग की फीस 500 रुपये है, जिसमें परीक्षा देने पर 400 रुपये वापस होंगे। SC/ST, महिला, दिव्यांग, EWS और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये है, जो परीक्षा में शामिल होने पर पूरी वापस होगी।

