Awarapan 2: 19 साल बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी, थिएटर में बजीं तालियां, फैंस बोले- ‘पैसा वसूल’

Bollywood News: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

19 साल बाद इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। 14 अगस्त यानी आज रिलीज हुई फिल्म को लेकर पहले शो के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

सोशल मीडिया पर शुरुआती रिएक्शन में फिल्म और खासतौर पर इमरान हाशमी की वापसी की तारीफ देखने को मिल रही है।

फिल्म की रिलीज से पहले ही ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह था। रिलीज के बाद शुरुआती शोज में पहुंचे फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर किए।

कई दर्शकों ने फिल्म के इमोशनल कंटेंट, कहानी और इमरान हाशमी की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की।

एक दर्शक ने लिखा कि फिल्म के शुरुआती 20 मिनट ही दर्शकों को शिवम पंडित के किरदार से जोड़ देते हैं।

वहीं, कई फैंस ने फिल्म के म्यूजिक और गानों को भी पसंद किया और इसे ‘पैसा वसूल’ बताया।

Awarapan 2

इमरान के अंदाज पर फिदा हुए फैंस

इमरान हाशमी की स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर भी दर्शकों में खास उत्साह नजर आया। फैंस ने उनके लुक, चार्म और ऑरा की जमकर तारीफ की।

लंबे समय बाद शिवम पंडित के किरदार में उन्हें देखकर कई दर्शकों ने इसे भावुक कर देने वाला अनुभव बताया।

फिल्म के क्लाइमैक्स और क्लोजिंग क्रेडिट्स को लेकर भी कुछ दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। खासतौर पर फिल्म के संगीत को कहानी के इमोशनल हिस्से से जोड़ने की तारीफ हुई।

‘आवारापन 2’ की हुई ‘बंटवारा 1947’ से टक्कर

‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के शुरुआती रिव्यू में दर्शकों के साथ कुछ फिल्म क्रिटिक्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

14 अगस्त को ही सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि 19 साल बाद शिवम पंडित की वापसी दर्शकों के उत्साह को बॉक्स ऑफिस की कमाई में कितना बदल पाती है।

Also Read: ‘कर्नाटक से बाहर निकाल देंगे…’, ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर पर भड़कीं कन्नड़ एक्ट्रेस, यश की लगाई क्लास

Get real time updates directly on you device, subscribe now.