‘कर्नाटक से बाहर निकाल देंगे…’, ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर पर भड़कीं कन्नड़ एक्ट्रेस, यश की लगाई क्लास
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Entertainment News: कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कुछ दर्शक फिल्म के एक्शन और यश के लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने ट्रेलर में महिलाओं के चित्रण को लेकर सवाल उठाए हैं। अब कन्नड़ एक्ट्रेस ऋषिका सिंह ने भी ट्रेलर पर नाराजगी जाहिर की है।
ऋषिका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फिल्म में महिलाओं को दिखाने के तरीके और यश के कुछ दृश्यों पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि वह कन्नड़ सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ते देखना चाहती हैं, लेकिन ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में महिलाओं का चित्रण उन्हें पसंद नहीं आया।
ऋषिका ने अपने वीडियो में यश के एक आपत्तिजनक दृश्य का जिक्र करते हुए उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि फिल्म में महिलाओं को सम्मानजनक तरीके से दिखाया जाना चाहिए।
एक्ट्रेस ने यश के ऑन-स्क्रीन व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इस तरह की प्रस्तुति का समर्थन नहीं करतीं।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर महिलाओं को इसी तरह दिखाया जाता रहा तो इसका विरोध किया जाएगा। इसी दौरान उन्होंने कर्नाटक से बाहर निकालने वाली टिप्पणी भी की।

ऋषिका ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कन्नड़ सिनेमा बड़े स्तर पर फिल्में बना रहा है और ‘टॉक्सिक’ जैसी फिल्म अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंच सकती है।
हालांकि, उन्होंने ट्रेलर में महिला किरदारों के चित्रण पर असहमति जताई।
उन्होंने फिल्म में नजर आने वाली महिला कलाकारों को लेकर भी सवाल उठाए और पूछा कि उन्हें ट्रेलर में किस तरह प्रस्तुत किया गया है।
ऋषिका के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यश के फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी।
कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि फिल्म रिलीज होने से पहले ट्रेलर के आधार पर पूरी कहानी पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास खुद एक महिला हैं।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसमें यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है।
आपको बतादें कि ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Also Read: समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द
Get real time updates directly on you device, subscribe now.