Siddharthnagar News: तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे होमगार्ड, कलेक्ट्रेट से नौगढ़ तहसील तक निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Siddharthnagar News: उतर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को जिला होमगार्ड्स कार्यालय सिद्धार्थनगर की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा को अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला कमांडेंट संतोष कुमार ने किया। यात्रा में महिला एवं पुरुष होमगार्ड्स, अवैतनिक कंपनी अधिकारी, बीओ तथा रनर होमगार्ड्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले होमगार्ड्स ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
यात्रा कलेक्ट्रेट से शुरू होकर तहसील नौगढ़ तक पहुंची। इस दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। होमगार्ड्स ने अनुशासन और उत्साह के साथ तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला कमांडेंट के सहायक नेबूलाल यादव, अजय पटेल, अजहरूदीन खान, बीओ सौरभ सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष होमगार्ड्स मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के पर्व को राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: Siddharthnagar News: विभाजन की विभीषिका को याद कर निकाली मौन पदयात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

