Jannat 3: ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद इमरान हाशमी की ‘जन्नत 3’ पर काम शुरू, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
Bollywood News: इमरान हाशमी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद अब उनकी चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘जन्नत’ का तीसरा पार्ट भी बनने जा रहा है।
प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने ‘जन्नत 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
विशेष भट्ट ने जूम से बातचीत में बताया कि ‘आवारापन 2’ के बाद वह ‘जन्नत 3’ पर काम करने की तैयारी में हैं।
जब उनसे फिल्म को लेकर पुष्टि मांगी गई तो उन्होंने कहा कि वह ‘जन्नत 3’ की ओर देख रहे हैं और इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।
इससे साफ है कि फिल्म को लेकर शुरुआती काम शुरू हो चुका है। हालांकि, अभी फिल्म की कहानी, डायरेक्टर, बाकी कलाकारों और रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
‘जन्नत’ में इमरान ने निभाया था यादगार किरदार
‘जन्नत’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2008 में हुई थी। पहली फिल्म में इमरान हाशमी ने अर्जुन दीक्षित का किरदार निभाया था, जबकि सोनल चौहान उनके अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

इसके बाद 2012 में ‘जन्नत 2’ रिलीज हुई, जिसमें इमरान हाशमी के साथ ईशा गुप्ता नजर आई थीं। फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में थे।
‘आवारापन 2’ की सफलता से उत्साहित मेकर्स
‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद इमरान हाशमी एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन किया है।
इसी सफलता के बीच ‘जन्नत 3’ को लेकर प्रोड्यूसर का बयान इमरान के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
विशेष भट्ट ने यह भी बताया कि ‘आवारापन 2’ को बनाने के दौरान शुरुआत में डिस्ट्रिब्यूटर्स की खास दिलचस्पी नहीं थी।
मेकर्स ने फिल्म में खुद पैसा लगाया और फिल्म पूरी होने के बाद बाजार में इसके लिए दिलचस्पी बढ़ी।
Also Read: Vimal Elaichi Ad: शाहरुख-अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब

