Bobby Deol: ‘बाबा निराला’ बनकर फिर लौट रहे बॉबी देओल, शुरू हुई ‘आश्रम 4’ की शूटिंग
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Bollywood News: बॉबी देओल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है।
प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने 22 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की।
बॉबी देओल एक बार फिर सीरीज के चर्चित किरदार बाबा निराला के रूप में नजर आएंगे।
प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया, “एक और आरंभ… आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जपनाम। आश्रम 4 की शूटिंग शुरू।”
इस ऐलान के बाद बॉबी देओल के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, मेकर्स ने अभी सीरीज की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।
‘आश्रम’ के पिछले सीजन के अंत में कहानी कई अहम मोड़ पर पहुंची थी। प्रकाश झा पहले संकेत दे चुके हैं कि चौथे सीजन की कहानी जेल में बंद बाबा निराला के इर्द-गिर्द आगे बढ़ सकती है।

इसमें सत्ता की लड़ाई, विश्वासघात और नए दुश्मनों के बीच बाबा निराला के सामने कई चुनौतियां आने की उम्मीद है।
तीसरे सीजन में पम्मी ने बाबा निराला के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की थी, जबकि सोनिया ने उन्हें ‘भगवान निराला’ के तौर पर पेश करने की कोशिश की थी। ऐसे में नए सीजन में इन किरदारों के बीच टकराव और गहरा होने की संभावना है।
फिल्म ‘एनिमल’ के बाद बॉबी देओल की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अब वह अपने सबसे चर्चित किरदारों में से एक बाबा निराला के रूप में वापसी कर रहे हैं।
फिलहाल ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू हुई है और इसकी रिलीज को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सीरीज के नए अध्याय में धर्म, राजनीति, अपराध और आस्था के नाम पर चलने वाले खेल की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.