गाजीपुर में चारागाह की जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र स्थित नसीरुद्दीनपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित एक दरगाह पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कड़ी कार्रवाई की है। पशुओं के चारागाह की भूमि पर किए गए इस अतिक्रमण को जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस बल और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जमींदोज कर दिया और सरकारी भूमि को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा लिया।

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद बेदखली का आदेश

चारागाह की जमीन पर दरगाह बनाए जाने के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद तहसीलदार कोर्ट ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर निर्माण हटाने का निर्देश दिया था। इस आदेश के खिलाफ कब्जाधारियों ने अपर जिलाधिकारी (एडीएम भू-राजस्व) की अदालत में अपील दाखिल की थी। हालांकि, एडीएम भू-राजस्व कोर्ट ने सभी दलीलों को खारिज करते हुए बेदखली का अंतिम आदेश जारी कर दिया।

मेले पर पहले ही लगाई गई थी रोक

शिकायतकर्ता ने मार्च 2025 में एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर उक्त स्थल पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले की अनुमति न देने और अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया था। इसके बाद प्रशासन ने आयोजन की अनुमति निरस्त कर दी थी और धारा 67 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। अपीलीय अदालत द्वारा याचिका खारिज होने के उपरांत प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की।

Also Read: चीनी की बढ़ती कीमतों से आम आदमी को राहत नहीं, 74 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.