पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की गुंडागर्दी, कांग्रेस नेत्री को जमीन पर गिराया, घसीटने का Video वायरल

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (Guddu Pandit) और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा (Archana Panda) का एक Video सोशल मीडिया पर तेजी से Viral हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट और उसे घसीटता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति गुड्डू पंडित और महिला अर्चना पांडा बताई जा रही हैं।

वायरल क्लिप में दोनों के बीच विवाद बढ़ता दिखाई देता है। इसके बाद महिला खुद को बचाने के लिए झाड़ू उठाती नजर आती हैं। आगे पूर्व विधायक महिला को कमरे से बाहर की ओर खींचते दिखाई देते हैं और महिला किसी तरह घर से बाहर निकलती नजर आती हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

गुड्डू पंडित बोले- वीडियो पुराना, बदनाम करने की साजिश

वीडियो सामने आने के बाद गुड्डू पंडित (Guddu Pandit) ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सफाई दी। उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो (Viral Video) 2025 का पुराना वीडियो है और इसे साजिश के तहत दोबारा प्रसारित कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शिकारपुर बाईपास (Shikarpur Bypass) स्थित उनके आवास के बाहरी हिस्से का है। गुड्डू पंडित और अर्चना पांडा के बीच पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं और पुलिस में शिकायतें दर्ज होने की बात कही गई है।

देखें Video…

पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी जांच

वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा में है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने कहा कि यदि मामले में कोई शिकायत मिलती है तो पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

फिलहाल वायरल वीडियो की तारीख, पूरी घटना के संदर्भ और उसमें दिखाई दे रहे लोगों को लेकर पुलिस स्तर पर जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं है। गुड्डू पंडित (Guddu Pandit) की ओर से वीडियो को पुराना बताया गया है।

Also Read: UP में मरीजों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन, 26 सरकारी डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.