सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए जगदंबिका पाल, डुमरियागंज के लिए गौरव का क्षण

Siddharthnagar News: डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबिका पाल को संसद में उत्कृष्ट सक्रियता, प्रभावी जनप्रतिनिधित्व तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिष्ठित “सांसद रत्न पुरस्कार–2026” से सम्मानित किया गया। सांसद रत्न पुरस्कार के लिए उनका चयन डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे सिद्धार्थनगर जनपद के लिए गौरव का विषय है।

संसदीय कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने वाले सांसद जगदंबिका पाल ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं, सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि तथा बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विषयों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाया है। क्षेत्र की जनता से निरंतर संवाद और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनकी सक्रियता को भी इस उपलब्धि से जोड़ा जा रहा है।

सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए जगदंबिका पाल

सांसद रत्न पुरस्कार–2026 के लिए उनका चयन संसद में उनके प्रदर्शन एवं सक्रिय भागीदारी की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। यह सम्मान उनके व्यक्तिगत संसदीय योगदान के साथ-साथ डुमरियागंज की जनता के विश्वास और आकांक्षाओं का भी सम्मान है।

सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए जगदंबिका पाल

इस उपलब्धि पर डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने सांसद जगदंबिका पाल को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान डुमरियागंज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती प्रदान करेगा।

लोकसभा डुमरियागंज की जनता ने सांसद जगदंबिका पाल को बधाई देते हुए कहा कि उनका संसदीय अनुभव, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: राम मंदिर ट्रस्ट में CEO के बाद अब Joint CEO की तैयारी, सुदर्शन कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.