UP में प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसर इधर से उधर, कई जिलों के ADM-SDM बदले

UP IAS-PCS Transfer: उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें तीन जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO), कई अपर आयुक्त, ADM और SDM स्तर के अधिकारी शामिल हैं। फेरबदल में प्रयागराज राजस्व परिषद से लेकर सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और मथुरा तक अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सहारनपुर के CDO सुमित राजेश महाजन (Sumit Rajesh Mahajan) को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन बनाया गया है। उनकी जगह राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा (Dr. Sunil Kumar Verma) को CDO सहारनपुर बनाया गया है।

राजस्व परिषद प्रयागराज में भी बदलाव

राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव बनाया गया है। उनकी जगह डॉ. विश्राम और अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है।

आईटी विभाग के विशेष सचिव राहुल सिंह को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा और अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल अरुण कुमार को विशेष सचिव ग्राम्य विकास बनाया गया है। अपर नगर आयुक्त सहारनपुर प्रदीप कुमार यादव अब अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल होंगे।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के CEO विश्वभूषण मिश्रा को उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भेजा गया है।

प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर में भी अदला-बदली

ADM नजूल प्रयागराज और उपसंचालक चकबंदी संजय कुमार पाण्डेय को ADM प्रशासन गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। वहां तैनात ADM प्रशासन मंगलेश दुबे को उपसंचालक चकबंदी प्रयागराज भेजा गया है।

UP में PCS Transfer में जंग बहादुर यादव को संयुक्त आयुक्त (प्रशासन), आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय, जबकि बरखा सिंह को अपर नगर आयुक्त वाराणसी बनाया गया है। अमित कुमार-2 और विनीत उपाध्याय को प्रधान प्रबंधक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा राम शंकर को उपायुक्त (प्रशासन), खाद्य एवं रसद, दिग्विजय प्रताप सिंह को उपनिदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद और संगम लाल को ADM नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, मिर्जापुर बनाया गया है।

योगेंद्र सिंह उपनिदेशक प्रशासन, रेशम निदेशालय, पंकज प्रकाश राठौड़ ADM वित्त एवं राजस्व देवरिया और दीपक कुमार पाल नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर होंगे। रेणु को अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद भेजा गया है।

अजय आनंद वर्मा को SDM आजमगढ़ और दिव्या सिकरवार को SDM औरैया बनाया गया है। रेणु मिश्रा को SDM फर्रुखाबाद, प्रदीप कुमार सिंह को SDM गौतमबुद्धनगर और प्रद्युम्न कुमार को SDM बस्ती की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा वंदना त्रिवेदी को उपनिदेशक लोहिया अकादमी, अरुण कुमार को ADM वित्त एवं राजस्व बहराइच, मानवेंद्र सिंह को ADM प्रशासन बदायूं, राजीव कुमार राय को ADM वित्त एवं राजस्व बागपत और अजय नारायण सिंह को ADM प्रशासन एटा बनाया गया है।

प्रशांत कुमार को ADM नागरिक आपूर्ति आगरा, प्रियंका सिंह को अपर नगर आयुक्त मथुरा, अभय कुमार पाण्डेय को ADM वित्त एवं राजस्व कासगंज और सुखलाल प्रसाद वर्मा को ADM नजूल प्रयागराज बनाया गया है।

वहीं शत्रुहन पाठक को ADM न्यायिक जालौन, देवेंद्र प्रताप सिंह-2 को सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण और विजेता को मुख्य राजस्व अधिकारी मिर्जापुर बनाया गया है। शुभी गुप्ता को सहायक निदेशक लोहिया अकादमी, अशोक कुमार को SDM हापुड़ और शुभेन्दु शेखर सिंह को विशेष कार्याधिकारी, यूपीडा तैनात किया गया है।

Also Read: ‘आकाश आनंद अपने दिमाग से नहीं, ससुर के इशारे पर चल रहे…’: सेहत की अफवाहों पर भड़कीं मायावती

Get real time updates directly on you device, subscribe now.