सेमीकॉन इंडिया 2026 में 56 एमओयू के साथ मिला रिकॉर्ड निवेश, पीएम मोदी ने किया 2 नई प्रोडक्शन लाइनों का उद्घाटन
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति को नई ऊँचाइयों पर ले जाते हुए देश की सबसे बड़ी कॉन्फ्रेंस सेमीकॉन इंडिया 2026 का भव्य समापन हुआ। इस तीन दिवसीय पांचवें फ्लैगशिप इवेंट ने वैश्विक निवेश और तकनीकी साझेदारी के लिए एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया। सम्मेलन के दौरान सेमीकंडक्टर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, फैब्रिकेशन और रिसर्च से जुड़े रिकॉर्ड 56 एमओयू (MoUs), रणनीतिक घोषणाएँ और निवेश समझौते किए गए।
वैश्विक मंच पर भारत का दबदबा
सरकारी बयान के अनुसार, इस ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में 52 देशों ने भाग लिया, जिसमें लगभग 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों सहित 600 से अधिक प्रदर्शक शामिल हुए।
कंट्री पवेलियन: जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के 6 समर्पित कंट्री पवेलियन लगाए गए।
विशाल जनभागीदारी: कार्यक्रम में 51,656 पंजीकरण दर्ज किए गए और लगभग 40,000 उद्योग विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं व छात्रों की प्रत्यक्ष मौजूदगी रही।
विशेष जोन: सम्मेलन में 12 राज्यों के पवेलियन, स्टार्टअप पवेलियन, वर्कफोर्स डेवलपमेंट जोन, इनोवेशन शोकेस और स्टूडेंट हैकाथॉन का आयोजन किया गया।
कमर्शियल प्रोडक्शन का नया युग: पीएम मोदी ने लॉन्च की दो नई प्रोडक्शन लाइनें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत अब केवल नीतिगत चर्चाओं और प्रोजेक्ट प्लानिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि कमर्शियल सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन के नए युग में प्रवेश कर चुका है।
प्रधानमंत्री ने दो नई कमर्शियल प्रोडक्शन लाइनों सीडीआईएल सेमीकंडक्टर (मोहाली) और सुची सेमीकॉन (सूरत) का वर्चुअली उद्घाटन किया। इसके साथ ही, सेमीकॉन 1.0 के तहत मंजूर की गई 12 परियोजनाओं में से 5 इकाइयाँ अब पूरी तरह से चालू और कार्यशील हो चुकी हैं।
Also Read: दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या, बचाने पहुंचे भाई का तोड़ा पैर

