राहुल गांधी के कार्यक्रम में पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी, भड़के बृजभूषण सिंह बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं

Gonda News: इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। लोकसभा में नेता प्रतिक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर कथित टिप्पणी पर बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम को राहुल गांधी की बदकिस्मती करार दिया है।

बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह राहुल गांधी की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कहा कि यदि वे उस मंच पर मौजूद होते और कोई भी व्यक्ति किसी की मां के बारे में अभद्र टिप्पणी करता, तो वे उसे तुरंत रोकने का प्रयास करते। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का मामला नहीं है, बल्कि किसी भी मां चाहे वह राहुल गांधी की मां ही क्यों न हों के अपमान पर आपत्ति जताना जरूरी है।

विपक्ष के नेता होने के नाते जिम्मेदारी बड़ी

बृजभूषण सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनके मंच से देश की माताओं का अपमान होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि इन माताओं में वे भी शामिल हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति, इतिहास और मां के उच्च स्थान से जुड़ी परंपराओं की समझ नहीं है।

गौरतलब है कि इंदौर में हुए इस कार्यक्रम के बाद से बीजेपी ने कांग्रेस पर लगातार हमले तेज कर दिए हैं। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की मां का अपमान किया गया। बृजभूषण शरण सिंह के बयान से साफ है कि बीजेपी इस मुद्दे को लेकर किसी भी स्तर पर पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रही है।

Also Read: अखिलेश यादव से बड़ा कोई हीरो नहीं, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल की यूपी चुनाव में एंट्री की चर्चाएं तेज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.