अखिलेश यादव से बड़ा कोई हीरो नहीं, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल की यूपी चुनाव में एंट्री की चर्चाएं तेज

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के चर्चित सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खेसारी लाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें राजनीति का अपना सबसे बड़ा हीरो करार दिया है। उनके इस बयान के बाद यूपी की राजनीति और राजनीतिक गलियारों में खेसारी लाल के चुनाव मैदान में उतरने की अटकलें तेज हो गई हैं।

अखिलेश यादव राजनीति में मेरे हीरो हैं

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में खेसारी लाल यादव, बिहार के सांसद पप्पू यादव के साथ पत्रकारों से बातचीत करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में खेसारी लाल कहते हैं, जैसे पप्पू यादव मेरे दिल में बसते हैं, वैसे ही अखिलेश यादव राजनीति में मेरे हीरो हैं। उनका एक अलग ही रुतबा है। जब भी मैं उनसे मिलता हूँ, मुझे कभी ऐसा महसूस ही नहीं होता कि वे कोई बड़े राजनेता हैं। वे दिल से बेहद सरल इंसान हैं।

बिहार चुनाव में मिला था अखिलेश यादव का साथ

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और अखिलेश यादव के बीच पुराने और मधुर संबंध रहे हैं। खेसारी लाल अक्सर लखनऊ आकर सपा प्रमुख को जन्मदिन की बधाई देते रहे हैं। गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव ने पिछला बिहार विधानसभा चुनाव छपरा सीट से लड़ा था, जहाँ अखिलेश यादव ने खुलकर उनका समर्थन किया था।

खेसारी लाल यादव ने एक हालिया पॉडकास्ट का जिक्र करते हुए बताया कि जब भी उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से होती है, तो सपा प्रमुख उन्हें राजनीति में न आने की ही सलाह देते हैं। खेसारी लाल के अनुसार, अखिलेश यादव ने उनसे कहा था- तुम नेता मत बनो, तुम एक बेहतरीन कलाकार हो और यह राजनीति की दुनिया तुम्हारे जैसे सच्चे इंसान के लिए नहीं है। तुम बस अपने काम पर ध्यान दो।

Also Read: आजम खान की रिहाई की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर सपा कार्यकर्ता ने भरी हुंकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.