सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग पर घमासान, इकरा हसन के बयान पर अजय राय का पलटवार

Iqra Hasan vs Ajay Rai: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन (SP-Congress Alliance) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) के बयान के बाद सपा सांसद इकरा हसन (Iqra Hasan) ने कांग्रेस को लेकर टिप्पणी की थी। अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

इकरा हसन ने कहा था कि अगर सपा-कांग्रेस गठबंधन रहता है तो अच्छा है, लेकिन अगर कांग्रेस गठबंधन में नहीं आती है तो इसका नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश में BJP को चुनौती देने की स्थिति में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ही प्रमुख चेहरा हैं।

अजय राय ने इकरा हसन के बयान पर क्या कहा?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai ने Iqra Hasan के बयान को उनकी व्यक्तिगत राय बताया। उन्होंने कहा कि इकरा हसन एक सांसद हैं और उन्होंने अपनी राय रखी है। आगे क्या होगा, यह समय ही बताएगा।

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस लगातार मेहनत कर रही है और पार्टी को मजबूत बनाने में जुटी है। उनके मुताबिक कांग्रेस आज प्रदेश में हर जगह दिखाई दे रही है और हर मुद्दे पर लड़ रही है।

इमरान मसूद के बयान से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी चुनाव को लेकर सपा के साथ सीट बंटवारे पर जल्द फैसला किए जाने की बात कही थी। इसके बाद Iqra Hasan ने पलटवार करते हुए गठबंधन टूटने की स्थिति में कांग्रेस को नुकसान होने की बात कही। दोनों नेताओं के बयानों के बाद सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर दबाव की राजनीति और तेज हुई है।

हालांकि, सपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से गठबंधन खत्म करने की कोई घोषणा नहीं हुई है। इसी बीच सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा है कि सीटों को लेकर अंतिम फैसला राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) करेंगे।

Also Read: अजय राय ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव परिणाम की जांच की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.