ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की जलकर हुई मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। दयानतपुर गांव के पास दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद ड्राइवर ने बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोक दिया, जिसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कुछ यात्री किसी तरह बस से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई लोग अंदर ही फंस गए।

धुएं से निकलना हुआ मुश्किल

चश्मदीद के मुताबिक, आग लगने के बाद बस के अंदर धुआं तेजी से भर गया था। उसने बताया कि सोते समय किसी ने उसे जगाकर बस में आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद यात्री बाहर निकलने के लिए भागे, लेकिन घना धुआं होने की वजह से बाहर निकलना आसान नहीं था। किसी तरह कई यात्री बस से बाहर आ सके।

बताया जा रहा है कि हादसे (Yamuna Expressway Bus Fire) में बच्चों और बुजुर्गों समेत कई यात्रियों की जान गई है। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है और यह राज कल्पना ट्रैवल्स की बस थी।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और बस में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Read: कालकाजी गैंगरेप के खिलाफ सड़क पर उतरीं दिल्ली की छात्राएं, आजादी के नारे के साथ सुरक्षा की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.