Maharajganj News: सेवा संकल्प उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, राजेश जायसवाल के नेतृत्व में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

Maharajganj News: महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर में आयोजित ‘सेवा संकल्प उत्सव’ में भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में गणेश तिराहा पर आयोजित विशाल जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

राजेश जायसवाल की कार्यशैली की लोगों ने की सराहना

जनसभा में पहुंचे लोगों के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल की कार्यशैली भी चर्चा का विषय रही। लोगों ने कहा कि राजेश जायसवाल मिलनसार और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति हैं तथा आम नागरिकों से सहजता से संवाद करते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर पंचायत की विकास योजनाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए राजेश जायसवाल लगातार प्रयास करते हैं। लोगों ने यह भी कहा कि नगर के नागरिकों के सुख-दुख में उनकी व्यक्तिगत मौजूदगी उन्हें आम लोगों से जोड़ती है।

बिरहा गायक प्रमोद यादव ने बांधा समां

कार्यक्रम में बिरहा गायक प्रमोद यादव की प्रस्तुति भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। प्रमोद यादव ने अपने बिरहा और चुटीले अंदाज से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया और समां बांध दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से नगर पंचायत में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को भी रोचक अंदाज में लोगों के सामने रखा। उनकी प्रस्तुति पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया।

भारी बारिश के बीच भी कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी को आयोजकों ने उत्साह और जनभागीदारी का प्रतीक बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा, विकास और जनसरोकार को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद गुड्डू यादव, गौतम पटवा, मुकेश सिंधी, टुनटुन पांडे, विक्की उपाध्याय समेत अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट: पंकज पांडे

Also Read: यूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः सीएम योगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.