J-K: कठुआ में CISF कैंप के अंदर जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, 4 की मौत, जांच के आदेश

Kathua CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली में मंगलवार शाम CISF कैंप में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक CISF जवान ने अपने ही सहकर्मियों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में चार जवानों की मौत की सूचना है। घटना शाम करीब 7:10 बजे हुई।

शुरुआती तौर पर मामले को Fratricide यानी आपसी गोलीबारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, फायरिंग किस वजह से हुई और इसके पीछे की पूरी परिस्थितियां क्या थीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

CISF हेडक्वार्टर ने दिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

घटना (Kathua CISF Camp Firing) की गंभीरता को देखते हुए CISF हेडक्वार्टर ने Court of Inquiry के आदेश दिए हैं। CISF के महानिदेशक खुद पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जांच के जरिए फायरिंग की वजह, घटनाक्रम और इसमें शामिल जवानों की भूमिका की जानकारी जुटाई जाएगी।

फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि फायरिंग के दौरान इस्तेमाल हथियार और घटना से जुड़े अन्य तथ्य क्या थे। अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

बसोहली में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय

घटना वाला बसोहली इलाका कठुआ जिले में हिमाचल प्रदेश की सीमा के करीब है और इसकी सीमा चंबा जिले से लगती है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और जांच से जुड़ी गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं।

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है, जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे।

Also Read: संभल हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत, UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.