ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्र की पत्नी स्मिता मिश्रा को MLC चुनाव में बड़ी हार
Lucknow News: दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा के परिवार को यूपी एमएलसी चुनाव में बड़ा झटका लगा है। उनकी पत्नी स्मिता मिश्रा लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी सीट से चुनाव हार गई हैं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें 300 से भी कम वोट मिले। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की कांति सिंह ने भाजपा को हराकर शानदार जीत हासिल की है।
कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर लड़ा निर्दलीय चुनाव
ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता मिश्रा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुई थीं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। एमएलसी चुनाव में उन्हें 400 वोट भी नहीं मिल सके और उनका वोट 300 से भी कम रहा। इस सीट पर सपा उम्मीदवार कांति ने जीत दर्ज की है। स्मिता की हार के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी ही चुनाव हार गईं।
28 सितंबर 2026 को कांग्रेस में हुई थीं शामिल
स्मिता मिश्रा 28 सितंबर 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी सीट से टिकट मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तो नाराज स्मिता निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर गईं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
300 से भी कम वोट मिलने पर स्मिता ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मतपेटियों के नंबरों और उनके अंदर मिले मतपत्रों की संख्या में अंतर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ पेटियों में ज्यादा मतपत्र मिले हैं। लेकिन उनके इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
Also Read: नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत, संघ के गढ़ में भाजपा को दी शिकस्त

