IBPS में निकली सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर समेत तीन पदों पर भर्ती, 14 लाख तक सैलरी

IBPS Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पदों पर नियमित भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मुंबई स्थित IBPS मुख्यालय में नियुक्त किया जाएगा।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

तीन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और अनुभव जरूरी

IBPS ने सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव की शर्तें तय की हैं।

  • सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर: उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में BE/BTech की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है।
  • असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी है। उम्मीदवार को एडवांस्ड MS Excel की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही MIS रिपोर्टिंग या डेटा से जुड़े काम में दो साल का अनुभव मांगा गया है।
  • प्रोग्रामिंग असिस्टेंट: कंप्यूटर साइंस या IT में BCA, BSc अथवा संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए कम से कम दो साल का कार्य अनुभव भी जरूरी है।

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क कितना है?

आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों के लिए आयु सीमा 23 से 30 साल तय की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

इस भर्ती में सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

चयन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी

IBPS की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (DV), ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया जाएगा। लिखित परीक्षा नवंबर 2026 में संभावित है।

वेतन की बात करें तो सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद पर चयनित उम्मीदवारों को करीब 14.09 लाख रुपये सालाना CTC मिलेगा। वहीं, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों के लिए सालाना CTC लगभग 10.57 लाख रुपये निर्धारित है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर संबंधित भर्ती के लिंक को खोलें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
  3. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
  4. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन माध्यम से 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन की अंतिम तारीख 12 नवंबर 2026 है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.