Bareilly News: नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद स्थित थाना आंवला पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म (पॉक्सो एक्ट) के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 18 अक्टूबर 2026 को वादिनी की तहरीर पर 17 वर्षीय किशोरी को जबरन ले जाने के संबंध में मु.अ.सं. 531/2026 (धारा 137(2)/87 बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया, जिसके बाद पीड़िता के धारा 180 बीएनएसएस तथा अदालत के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)M बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आंवला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त अपने गाँव नगरिया सत्तन स्थित घर के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही आंवला पुलिस टीम ने 4 नवंबर 2026 को मौके पर दबिश देकर आरोपी पवन उर्फ कालू को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन उर्फ कालू (पुत्र विजनेश उर्फ हनुमान, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम नगरिया सत्तन, थाना आंवला, जनपद बरेली) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: बिना फीस दिए घर बैठे सीखें AI से लेकर कोडिंग तक, ये 8 सरकारी प्लेटफॉर्म आएंगे काम

