हनुमान अंश की कमाई पर लगी सेंध! सिद्धार्थ की ‘द वन’ ने मचाया धमाल, ‘द पैराडाइज’ का बुरा हाल
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ अब तक मजबूत बनाए रखी है। हालांकि, 50वें दिन फिल्म के कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने सातवें शुक्रवार को 3,767 स्क्रीन्स से करीब 3.35 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 291.53 करोड़ रुपये पहुंच गया है। नई फिल्मों की रिलीज का असर इसकी स्क्रीन काउंट पर भी साफ नजर आ रहा है। 24 सितंबर को जहां फिल्म करीब 6 हजार स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही थी, वहीं अब इसकी स्क्रीन संख्या में बड़ी कमी आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में ‘हनुमान अंश’ की कमाई पर नई रिलीज का असर और बढ़ सकता है। 24 सितंबर को रिलीज हुई नानी और राघव जुयाल स्टारर ‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन 45 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर शानदार शुरुआत की थी। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 57 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 14.90 करोड़ रुपये नेट कमाए। इस तरह दो दिनों में ‘द पैराडाइज’ का कुल कलेक्शन करीब 61.15 करोड़ रुपये हो गया है। पहले दिन के प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म से तेज रफ्तार की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दूसरे दिन की गिरावट ने इसकी रफ्तार जरूर धीमी कर दी है। फिल्म को मिल रहे वर्ड ऑफ माउथ का असर भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता दिख रहा है। उधर एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने अपने पहले दिन करीब 7,646 स्क्रीन्स से 8 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की। फिल्म की कहानी बिहार के वन देवी मंदिर और छठ पूजा जैसे सांस्कृतिक संदर्भों से जुड़ी है, जिसका असर खासतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश में देखने को मिला है। ‘द वन’ को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े फिल्म के लिए सकारात्मक शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पहले वीकेंड में फिल्म कितनी रफ्तार पकड़ती है और अपनी थिएट्रिकल रन में कुल कितनी कमाई कर पाती है।50वें दिन ‘हनुमान अंश’ की कमाई पर असर
नानी की ‘द पैराडाइज’ को दूसरे दिन बड़ा झटका
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ ने की दमदार शुरुआत

