Team India में बड़ा बदलाव तय! सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट, इस धाकड़ बल्लेबाज को मिल सकती है कप्तानी
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 के समापन के साथ ही भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम इंडिया की कप्तानी से हटाया जा सकता है।
चयनकर्ता उनके हालिया बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर चिंतित बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर मेंस सेलेक्शन कमेटी कप्तानी में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रही है।
दावा किया गया है कि स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टी20 टीम में वापसी के साथ ही कप्तानी सौंपी जा सकती है।
आयरलैंड दौरे से हो सकता है ऐलान
बताया जा रहा है कि भारत की अगली टी20 सीरीज आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ है, जो जून के आखिरी हफ्ते में खेली जाएगी।

इसी दौरे के लिए टीम चयन के दौरान कप्तानी में बदलाव का ऐलान संभव है। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की अगुवाई में यह फैसला लिया जा सकता है।
कप्तानी में मजबूत, बैटिंग में कमजोर पड़े सूर्या
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद, रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया था। कप्तान के रूप में उनका जीत प्रतिशत 76.92 रहा है, जो भारतीय टी20 कप्तानों में सर्वश्रेष्ठ है।
हालांकि, बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन लगातार गिरा है। फुल टाइम कप्तान बनने के बाद 42 पारियों में उन्होंने सिर्फ 932 रन बनाए, औसत 25.88 रहा और 2025 सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके।
आईपीएल में अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड शानदार
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में कप्तान के रूप में खुद को साबित किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने के बाद उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।
इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी और हालिया फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ता उन्हें भविष्य के टी20 कप्तान के रूप में देख रहे हैं।
अब देखना होगा कि आयरलैंड सीरीज से पहले चयन समिति क्या बड़ा फैसला लेती है और क्या टीम इंडिया को टी20 फॉर्मेट में नया कप्तान मिलता है।
Also Read: टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में हो सकता है बड़ा बदलाव, गौतम गंभीर ने BCCI से की सिफारिश

